बहादुर कलारिन बाई - कलार समाज का पौराणिक इतिहास (छत्तीसगढ़)
बहादुर कलारिन बाई जी का नाम एक देवी की तरह लिया जाता है वे पुरे छत्तीसगढ़ के साथ कलार समाज के पौराणिक इतिहास का हिस्सा तो है ही साथ ही छत्तीसगढ़ के इतिहास में भी उनका नाम बड़े बड़े अक्षरों में अंकित है। बहादुर कलारिन बाई जी के प्रचलित किस्से लोक कथाओ में सुनने मिलते है और छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले से 26 किलोमीटर दूर चिरचारी गाँव में उनकी स्मारक वा मन्दिर स्थित है जो की छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा संरक्षित है , छत्तीसगढ़ में कलचुरी शासन ख़त्म हो रही थी , कई गाँव के लोग अपन...